WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
पंचायत विभागसावधान इण्डिया न्यूज

बिना काम किए भुगतान लेने वाले समाज व सरकार दोनों के दोषी – लोकपाल

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने गौरा ब्लाक क्षेत्र का किया भ्रमण

Savdhan India News

जन सहयोग तथा लोक भागीदारी से वर्षा जल संचयन में अपनी भूमिका निभाए पंचायतें

6 जुलाई को गौरा ब्लाक के ग्राम पूरे राम सहाय में चौपाल लगाकर होगा समस्या का निस्तारण

प्रतापगढ़, लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने गौरा विकास खण्ड मुख्यालय व क्षेत्र का भ्रमण किया। ब्लाक मुख्यालय पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके स्पष्ट संदेश दिया कि बिना काम किए भुगतान लेने वाले समाज व सरकार दोनों के दोषी होते हैं। ऐसी तमाम शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही है जो अक्षम्य होगी। लोकपाल समाज शेखर ने कहा कि पंचायतें मनरेगा के माध्यम से प्राचीन संसाधनों का संरक्षण व विकास करके सहज विकसित हो सकती हैं। आगामी बरसात में जनसहयोग तथा लोक भागीदारी से अपने गांव के सभी जल स्त्रोतों में व्यापक जल भरण करके सभी पानीदार बन सकते हैं। वर्षा जल का संचयन प्रत्येक सजग व जिम्मेदार व्यक्ति व पंचायतों का कर्तव्य है इसे सभी मिलकर आसानी से कर सकते हैं

तालाब का निरीक्षण करते मनरेगा लोकपाल समाज शेखर

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने पूरे राम सहाय ग्राम पंचायत में व्यापक अनियमितता की शिकायत के सन्दर्भ में आवश्यक पत्रावली व अभिलेखों का मुआयना किया और इसकी प्रति मनरेगा कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित ग्राम के ग्राम विकास अधिकारी राजमणि पटेल व तकनीकी सहायक राम बाबू जायसवाल को दिए। वहीं तय किया कि 6 जुलाई 2024 को दोपहर 12 बजे ग्राम में पंचायत भवन पर चौपाल लगाकर समस्या का समाधान लोकपाल की अध्यक्षता में होगा। उन्होने उपस्थित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गिरीश चन्द्र पाल को खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से नियमानुसार चौपाल की व्यवस्था कराने का निर्देश भी दिया।

लोकपाल समाज शेखर ने ग्राम देवगढ कमासिन में निर्माणाधीन फार्म पांड का स्थलीय निरीक्षण किया। जो लगभग पूर्ण हो चुका है। वहीं महोथरी में दो फार्म पांड का स्थलीय कार्य देखा और लाभार्थियों व मजदूरों से वार्ता की। फार्म पांड की सराहना करते हुए लोकपाल ने कहा कि यह योजना हमें जल संचयन के साथ साथ स्वरोजगार देकर स्वावलम्बी बनाती है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button