
पालिकाध्यक्ष ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ ने संविधान दिवस पर सभागार में उपस्थित सभासद व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलायी। संविधान की आत्मा कहे जाने वाले उद्देशिका के बारे में विस्तार से बताया। उद्देशिका में सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने एवं सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर हरिओम वर्मा नानक वर्मा रियाजुद्दीन, अनिल, धर्मेंद्र वाल्मीकि, धर्मेंद्र जायसवाल, आशीष अवस्थी, धर्मेंद्र तिवारी टीटू, मोहित कनोजिया सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।






