पालिका प्रशासन ने मनाई राष्ट्र कवि पंडित सियाराम मिश्रा की पुण्यतिथि
पालिका प्रशासन ने मनाई राष्ट्र कवि पंडित सियाराम मिश्रा की पुण्यतिथि

पालिका प्रशासन ने मनाई राष्ट्र कवि पंडित सियाराम मिश्रा की पुण्यतिथि

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर पालिका में पंडित सियाराम मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं एमएलसी अनूप गुप्ता व विशिष्ट अतिथि विधायक अमन अरविन्द गिरि एवं जिला उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ की अध्यक्षता में हुआ। सर्व प्रथम पंडित सियाराम मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे मनुष्य बडे बिरले ही प्रकट होते है, जो समाज की पीडा को महसूस करते हुए साहित्य लेखन करते हैं और जो समाज को नयी दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित सियाराम मिश्रा हमारे लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक अमन अरविन्द गिरि, अवधेश मिश्रा व मधुकर सैदाई ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर राजन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, धर्मेन्द्र सिंह, रविन्द्र कटियार, राजीव कौशल, अरुण अवस्थी, विजय मिश्रा, सभासद आनंद किशोर गिरि, धर्मेन्द्र जायसवाल, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र तिवारी, शोभित कुमार, खशीष अवस्थी, सुरेश जायसवाल, अल्लू सैनी, हरिओम वर्मा, मोहित कनौजिया, कवि रमेश पाण्डेय व रामकुमार गुप्ता आदि तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा ने किया।






