सऊदी अरब से स्वदेश लौटे बीमार प्रदीप को देखने अस्पताल पहुंचे एमएलसी गोपाल भैया
जनसत्ता दल नेताओं का प्रयास बना इतिहास अपनों की जिम्मेदारी किस तरह उठाते है राजा भैया

अपने अथक प्रयासों से सऊदी अरब से स्वदेश लौटे बीमार प्रदीप को देखने अस्पताल पहुंचे गोपाल भैया
बाबागंज विधानसभा के रहने वाले युवक का रेस्क्यू करवाकर लखनऊ मे भर्ती करवाकर इलाज करवा रहे एमएलसी प्रतापगढ़
लखनऊ, कभी कभी किसी जनप्रतिनिधि का प्रयास इतिहास के पन्नों मे दर्ज हो जाता है, कुछ ऐसी ही एक कहानी बन गयी सऊदी अरब मे गंभीर रूप से बीमार युवक प्रदीप की जो सात समंदर पार जीवन और मौत से एक अस्पताल मे जंग लड़ रहा था। राजा भैया के गृह क्षेत्र का रहने वाला युवक रोजी के लिए सऊदी अरब गया था जहाँ वह गंभीर रूप से बीमार हो गया। इस बात की खबर जब उसके परिजनों को हुयी तो वह अपने क्षेत्र के राजा और कुंडा विधायक राजा भैया के यहाँ मदद की आस मे पंहुचे। राजा भैया ने उनको आश्वस्त किया की हर संभव मदद मिलेगी और बीमार को स्वदेश वापस लाया जायेगा। राजा भैया ने इस काम की जिम्मेदारी प्रतापगढ़ के विधान परिषद सदस्य पूर्व सांसद कुँवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया को सौंपा। गोपाल भैया ने बिना देरी किये भारतीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा और भारतीय दूतावास से सम्पर्क किया और पीड़ित की मदद के लिए पत्राचार और दूरभाष से सम्पर्क बनाये रखा।

गोपाल भैया के प्रयास के चलते बाबागंज विधामसभा के धमोहन निवासी प्रदीप की स्वदेश वापसी संभव हुयी। हवाई अड्डे पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतापगढ़ बीमार प्रदीप को रिसीव कर सीधे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गये और वहां उसे भर्ती करवाकर उसका इलाज प्रारम्भ हुआ।
कुल मिलाकर राजा भैया और गोपाल भैया के प्रयास से युवक न सिर्फ अपने देश पंहुचा बल्कि उसका बेहतरीन इलाज भी हो रहा है। एमएलसी गोपाल भैया कल स्वयं अस्पताल गये और युवक का हाल चाल लिया और उसके परिजनों से मुलाक़ात किया। आज के इस दौर मे जब नेता अपने क्षेत्र के लोगों को पहचान तक नही पाते ऐसे मे राजा भैया और गोपाल भैया के इस प्रयास की चर्चा चारो तरफ हो रही है, वहीं प्रदीप के परिजन अपने क्षेत्र के अगुवा के प्रति आभार जताते थक नही रहें है।





