आने लगे दीपावली के रुझान, अंतराष्ट्रीय मुद्रा सहित पलिया पुलिस के हत्थे चढ़े पाँच जुआँरी

लखीमपुर-खीरी।
जुर्म व जरायम पर कड़ी निगरानी कर रही पलिया पुलिस ने दीपावली के पर्व पर चल रही नियमित गस्त के दौरान जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
खिलाड़ियों के पास से ताश के 52 पत्ते व कुल 3,150/- रु0 भारतीय मुद्रा व 3400 रुपये नेपाली मुद्रा के साथ मो0 रंगरेजान प्रथम से गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 348/24 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशुतोष वाल्मीकी पुत्र अशोक वाल्मीकी निवासी मो0 रंगरेजान प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी, शेखर शाक्य पुत्र धनीराम शाक्य निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा थाना पलिया जनपद खीरी, अभय चौधरी पुत्र नेतराम चौधरी निवासी बाजार प्रथम कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी, राज उर्फ रजा गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता उर्फ रमाभगवान गुप्ता निवासी बाजार 1 कस्बा व थाना पलिया खीरी, अनिल कुमार वाल्मीकी पुत्र धुरईलाल वाल्मीकी निवासी मो0 रंगरेजान प्रथम कस्बा व थाना पलिया खीरी को विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय भेजा गया।
जुआं खेलने के आरोपियों में आशुतोष वाल्मीकी
मु0अ0सं0 083/18 धारा 13 जुआं अधि0 थाना पलिया खीरी,मु0अ0सं0 445 / 22 धारा 13 जुआं अधि0 थाना पलिया खीरी,मु0अ0सं0 348/24 धारा 13 जुआं अधि0 थाना पलिया खीरी।शेखर शाक्य पर मु0अ0सं0 055/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना पलिया खीरी, मु0अ0सं0 348/24 धारा 13 जुआं अधि0 थाना पलिया खीरी, अभय चौधरी पर मु0अ0सं0 609/22 धारा 13 जुआं अधि0 थाना पलिया खीरी,मु0अ0सं0 348/24 धारा 13 जुआं अधि0 थाना पलिया खीरी।, राज उर्फ रजा गुप्ता पर मु0अ0सं0 006 / 22 धारा 323/427/504/506 भादवि थाना पलिया खीरी, मु0अ0सं0 105/23 धारा 323/452/504 भादवि थाना पलिया खीरी, मु0अ0सं0 255/19 धारा 323/341/504/506 भादवि थाना पलिया खीरी,मु0अ0सं0 262 / 24 धारा 115 (2)/351(2) / 352 बीएनएस थाना पलिया खीरी, मु0अ0सं0 288/23 धारा 13 जुआं अधि0 थाना पलिया खीरी,मु0अ0सं0 290 / 20 धारा 323/325/452/504/506 भादवि थाना पलिया खीरी, मु0अ0सं0 327 / 24 धारा 188 (1) बीएनएस थाना पलिया खीरी।,मु0अ0सं0 377 / 23 धारा 323/504/506 भादवि थाना पलिया खीरी, मु0अ0सं0 613/ 22 धारा 147/323/506 भादवि थाना पलिया खीरी, मु0अ0सं0 348/24 धारा 13 जुआं अधि0 थाना पलिया खीरी एवं पांचवे8आरोपी अनिल कुमार वाल्मीकी पर मु0अ0सं0 348/24 धारा 13 जुआं अधि0 थाना पलिया खीरी दर्ज हैं।
जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश दुबे, आरक्षी सन्दीप चौधरी, अंकित चौहान, उपेन्द्र यादव, देवेन्द्र सिसौदिया थाना पलिया जनपद खीरी शामिल रहे।







