प्रशासन
लखीमपुर खीरी : प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने लाभार्थियों को दी सौगातें
प्रभारी मंत्री ने सैम श्रेणी के शिशुओं को दुलारा, बाटी पोषण पोटली


लखीमपुर खीरी , प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने लाभार्थियों को दी सौगातें
प्रभारी मंत्री ने सैम श्रेणी के शिशुओं को दुलारा, बाटी पोषण पोटली
जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अफसरो संग केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों को सौगात दी।

प्रभारी मंत्री ने विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी गणेश प्रसाद साहा की मौजूदगी में पीएम आवास योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, 5 लाभार्थियों को बाढ़ राहत किट, 5 लाभार्थियों को कुम्हारी कल्प चाक प्रदान की। उन्होंने सैम श्रेणी के आदि कुपोषित 5 शिशु को दुलारते हुए सुपोषण किट (पोषण पोटली) वितरित की। कलेक्ट्रेट परिसर में 05 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल की सौगात दी।





