WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

रैंक में अपेक्षित सुधार लाकर बेहतर बनाएं जिले की ओवरआल रैंकिग : डीएम

Savdhan India News

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

– रैंक में अपेक्षित सुधार लाकर बेहतर बनाएं जिले की ओवरआल रैंकिग : डीएम


लखीमपुर-खीरी। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड के सम्बन्ध में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दस से कम अंक प्राप्त करने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी माह के अन्त तक सीएम डैशबोर्ड का अवलोकन करते हुए विभाग से सम्बन्धित रैंक में अपेक्षित सुधार लाएं। ताकि जिले की ओवरआल रैंकिग और बेहतर हो सके। डीएम ने निर्देश दिया कि बी, सी, डी व ई रैंक वाले विभाग प्रगति में अपेक्षित सुधार लाते हुए प्रत्येक दशा में माह के अन्त तक सुधार लाना सुनिश्चित करें। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग कार्य को अद्यतन रखा जाय। डीएम ने बी, सी, डी व ई रैंक से सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि सर्वप्रथम रैंक खराब होने के कारणों को ज्ञात कर उसका स्थायी समाधान करा दें, इससे रैंक का ग्राफ स्थिर होने के बाद इसमें सुधार परिलक्षित होने लगेगा। डीएम ने चेताया कि अगली माह की रैंकिंग बेहतर न हुई तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त चिकित्सालयों पर मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता बनाये रखें, ताकि आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने जल निगम के अधिशासी अधिकारी को जलजीवन मिशन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने 50 लाख से ऊपर वाली परियोजनाओं के सत्यापन हेतु गठित समितियां प्रत्येक माह विजिट कर अपनी रिपोर्ट डीएसटीओ के माध्यम से उन्हें और सीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीसी मनरेगा विपिन कुमार चौधरी व डीएसटीओ अरविंद कुमार वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button