राजकीय इंटर कॉलेज में निर्धन बच्चों को डीएम ने बांटे स्वेटर
राजकीय इंटर कॉलेज में निर्धन बच्चों को डीएम ने बांटे स्वेटर

राजकीय इंटर कॉलेज में निर्धन बच्चों को डीएम ने बांटे स्वेटर

लखीमपुर-खीरी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में निर्धन छात्र निधि के माध्यम से विद्यालय में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर गरीब छात्रों को स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने 61 निर्धन बच्चों को स्वेटर देते हुए कहा कि इस ठंड में बच्चों को स्वेटर प्रदान किया जाना मानवतापूर्ण कार्य है। जनपद के सभी विद्यालयों को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। इस पुनीत कार्य में शामिल विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान डीएम ने प्रधानाचार्य के साथ 32 स्काउट गाइड के बच्चों को जूते वितरित किए। प्रधानाचार्य डॉ जगत प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय द्वारा निर्धन छात्र निधि का सदैव विद्यालय के निर्धन बच्चों के हित में प्रयोग किया जाता है। इससे पूर्व जिलाधिकारी का प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।






