WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा

Savdhan India News

संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

– मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा

(निर्जेश मिश्र ‘‘सम्पादक’’)

पलियाकलां-खीरी। नगर के मोहल्ला अहिरान प्रथम में एक विवाहिता का शव संदिग्धावस्था में फांसी के फन्दे पर लटकता हुआ पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ला निवासी मनोज गुप्ता की पत्नी कामिनी ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे के सीलिंग फेन में फांसी लगा ली। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को फांसी के फंदे से मुक्त कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना विवाहिता के मायके वालों को भी दे दी गयी है। बताया जाता है कि लगभग छह साल पूर्व कामिनी की शादी हुई थी। फिलहाल मृतका के कोई बच्चे नहीं थे। बताया जाता है कि कामिनी का उसके पति के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि आज भी झगड़ा होने की वजह से ही कामिनी ने इतना बड़ा कदम उठाया है। वहीं मोहल्ले के कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मनोज गुप्ता काफी सीधा और मिलनसार व्यक्ति था। वह किराने की दुकान करता था। अभी कुछ दिनों से उसकी दुकान घाटे में चल रही थी। कुल मिलाकर वह आर्थिक स्थिति से जूझ रहा था। कामिनी की मौत के पीछे आर्थिक स्थिति का ही कारण बताया जा रहा है। दबी जुबान से कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मनोज के बड़े भाई सुशील के कई लड़कियों से अवैध सम्बन्ध थे, जिन्हें वह अपने घर पर बुलाता था और सम्बन्ध बनाने के बाद उसकी वीडियो बना लेता था। यह जानकारी मृतका कामिनी को भी थी, जिस बात को लेकर शुक्रवार को सुश्सील से कामिनी का झगड़ा भी हुआ था। इतना ही नहीं कामिनी ने फोन करके अपने मायके वालों को पूरी जानकारी दी थी। कामिनी ने यह भी कहा था कि यह सब मुझे पसन्द नहीं है और यदि यह सब बन्द नहीं हुआ तो वह अपनी जान खो देगी। इस पर मायके वालों ने कामिनी को समझाते हुए कहा था कि तुम ऐसा कोई कदम मत उठाना, हम लोग पलिया आ रहे हैं। बताया जाता है कि मायके वालों को पलिया पहुंचने में देरी हो गई और तब कामिनी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल मुख्य कारण क्या है और क्यों कामिनी ने इतना बड़ा कदम उठाया यह तो दोनों पति-पत्नी और घर के सदस्य ही अच्छे से जान सकते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button