क्राइम
मझगई पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार
चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार


मझगई पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मझगई पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 51/23 धारा 380/457/411 भादवि की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त आरुन अली उर्फ प्रधान पुत्र यूनुस अली को चोरी के एक मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। थाना मझगई पुलिस उ0नि0 दिलीप कुमार राय ,का0 सुभाष चन्द्र, का0 हिमांशु गौतम ।





