सावधान इण्डिया न्यूज
पलिया-नानपारा रेलमार्ग पर बड़ी लाइन का काम जल्द
हाईकोर्ट में दायर रिट पर फैसला, 4 महीने में शुरू होगा अमान परिवर्तन

लखीमपुर में मैलानी-नानपारा रेलमार्ग के अमान परिवर्तन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट में दायर रिट संख्या 936/2025 पर सकारात्मक फैसला आने के बाद लखीमपुर अधिवक्ता संघ में खुशी का माहौल है। वकीलों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत का जश्न मनाया।
लखीमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कमलाकांत दिक्षित ने बताया कि यह पलिया-निघासन क्षेत्र के रेल उपभोक्ताओं की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि अगले 4 महीने में अमान परिवर्तन का काम शुरू हो जाएगा।
पलिया-नानपारा रेलमार्ग पर बड़ी लाइन बिछाए जाने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस रूट पर बड़ी लाइन की रेलगाड़ियां चलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकेंगी।





