
नगला में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। 25 अक्टूबर 2025 को समूह की दीदियों द्वारा मशीन से चप्पल बनाने और मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है,
जिससे उन्हें आय अर्जित करने में मदद मिल रही है।यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।
इसी कड़ी में, विशेन पूरी गांव की मुन्नी पाल मूंगफली का उत्पादन करके अच्छी आमदनी कमा रही हैं, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इन महिलाओं से मिलकर उन्हें बड़े स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य उनके मौजूदा उद्यमों का विस्तार करना और अधिक महिलाओं को इन गतिविधियों से जोड़ना है।
इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह और अनीता देवी उपस्थित रहे।





