WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
प्रशासन

लखीमपुर खीरी:अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर पर बड़ाई शक्ति

लखीमपुर खीरी इंडो नेपाल बॉर्डर पर बड़ाई शक्ति

Savdhan India News

संवाददाता अमन गुप्ता

लखीमपुर खीरी

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है, इस दौरान किसी तरह की कोई अनैतिक घटना न होने पाये जिसको लेकर प्रशासन को पूरी तरह से सतर्क कर दिया क्या है और हर ओर अब प्रशासन की पैनी नज़र है ।
तो वहीं अब लखीमपुर खीरी इस जिले को भी हाई अलर्ट मोड पर कर दिया गया है ।
जिसको लेकर अब जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा अपनी पूरी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सड़कों पर उतर चुके हैं । लखीमपुर शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों, व्यस्त मार्गों, प्रमुख बाजारों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को सघन चेकिंग करायी गयी तथा संदिग्धों से आवश्यक पूछताछ करके उनकी तलाशी भी ली गई।
तो वहीं पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जिले के सभी कोतवाली व थाना क्षेत्र में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है जिसको लेकर जहां बृहस्पतिवार को पलिया के उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने पलिया कोतवाली के एस एच ओ विवेक उपाध्याय ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर जहां क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला तो वही चप्पे चप्पे पर नज़र रखी गई है और हर आने जाने वालों की सघन चेकिंग भी की गयी । इसके अलावा संदिग्धों से आवश्यक पूछताछ करके उनकी तलाशी ली गई ,साथ ही नगर के सभी होटलों में पहुंचकर भी जांच पड़ताल की गई और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए । इसके अलावा नगर वासियों से अपील की गई है कि किसी भी अपरिचित को अपने घर आश्रय न दे तथा किराएदारों का सत्यापन अवश्य करवा ले अगर आसपास कहीं भी कोई संदिग्ध नजर आता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ।
साथी इंडो नेपाल बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button