लखीमपुर खीरी: दो नेपाली ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ दो नेपाली को किया गिरफ्तार


दो नेपाली ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध की रोकथाम पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थाना सम्पूर्णानगर प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना सम्पूर्णानगर के चौकी प्रभारी खजुरिया उ0नि0 संजीव कुमार तोमर मय टीम के थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर बैरियर नेपाल बार्डर बहद ग्राम इन्द्रानगर मझरा से दो अभियुक्त पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम आशीष राव पुत्र ललित बहादुर राव नि० पुनर्वास 10 कंचनपुर थाना टाऊन नेपाल राष्ट्र 2. अनिकेत राना पुत्र बन्धु राना नि० कंचनपुर विकासबस्ती औडा 10 पछकड़िया थाना टाऊन जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल जिसपर छल पूर्वक नेपाली नम्बर प्लेट लगा कर बेचने जाते समय गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०स० 132/23 धारा 411/419/420 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।





