लखीमपुर खीरी: एसएसबी ने स्कूल बच्चों व ग्रामीणों के साथ चलाया नशा मुक्ति अभियान
स्कूल बच्चों व ग्रामीणों के साथ चलाया नशा मुक्ति अभियान


बसही SSB ने स्कूल बच्चों व ग्रामीणों के साथ चलाया नशा मुक्ति अभियान
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां आए दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर समय-समय पर सीमा पर मौजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विभिन्न प्रकार से प्रोत्साहित करने का कार्य करती हैं। वही एक बार फिर जिले के संपूर्ण नगर थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा के ग्राम बसही में शुक्रवार को 49 वीं वाहिनी एसएसबी के थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम बसही में नशा के खिलाफ लोगों को रैली निकाल कर जागरूक किया गया।

एसएसबी के 49 वीं वाहिनी के कमांडेड शेर सिंह चौधरी के नेतृत्व में एवं सहायक कमांडेंट अक्षर सिंह ने, इस नशा मुक्ति रैली में एसएसबी के साथ-साथ स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व ग्रामीणो ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस रैली मे तख्तियो पर नशा से बचने के लिए लिखे गये विभिन्न प्रकार के स्लोगन से स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया। इस रैली के माध्यम से सभी को आग्रह किया गया की आप सभी नशे से दूर रहे, नशा बहुत ही खराब होता है। बसही सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने रैली के द्वारा स्थानीय लोगो को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया । वही एसएसबी के द्वारा नशा से बचने के लिए लोगो को नशा से दूर रहने को लेकर लोगों से आग्रह किया।

इस अवसर पर एसएसबी 49 वीं वाहीनी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी, सहायक कमांडेंट अक्षर सिंह व बसही के ग्राम प्रधान राजनाथ यादव के आलावा विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, ग्रामीण व एसएसबी के कई जवान आदि शामिल रहे।





