लखीमपुर खीरी : संपूर्णानगर वन विभाग की कई दिनो की तलाश हुई पूरी इलाके में था आतंक
वृंदावन कालोनी में बुजुर्ग की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग ने कतरनियाघाट में छोड़ा


संपूर्णानगर के वृंदावन कॉलोनी के बुजुर्ग की जान लेने वाला एवं ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाला मादा तेंदुआ मंगलवार रात करीब 9 बजे आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया। यही तेंदुआ कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग की जान ले चुका था, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त था। वन विभाग ने बुधवार को इस तेंदुए को कतरनियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम कई दिनों से लगातार अभियान चला रही थी। कार्रवाई के दौरान रेंजर ललित कुमार, बन दरोगा राजेश कुमार, वनरक्षक अजय कुमार, शमशेर सिंह, रामकुमार, महेंद्र, दर्शन, शंभू, सूरजभान और अरुण मौके पर मौजूद रहे। तेंदुए की गिरफ्तारी से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।और बुजुर्ग की घटना के बाद पलिया विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर डीएफओ कीर्ति मैडम से फोन पर बात कर तेंदुआ पकड़ने की कार्रवाई तेज करने का अनुरोध किया था। उन्होंने मृतक बुजुर्ग के परिजनो को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।





