WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : संपूर्णानगर के समाजसेवी के पुत्र का केंद्रीय विद्यालय में पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन

दानियाल ख़ान ने अपना जन्मदिन स्कूल प्रांगड़ में लीची का पौधा रोपकर मनाया

Savdhan India News

संपूर्णानगर समाजसेवी के पुत्र का केंद्रीय विद्यालय में पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन

लखीमपुर खीरी जनपद में पलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरेलीफ़ार्म एस एस बी कैम्प में स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र दानियाल ख़ान ने अपना जन्मदिन स्कूल प्रांगड़ में लीची का पौधा रोपकर मनाया और उन्होंने बताया कि यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो जीवन संभव नहीं है
बताते चलें संपूर्णानगर खीरी समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ आई ए ख़ान के पर्यावरण प्रेमी बच्चे मिस्बाह और दानियाल प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन दिवस तथा पर्यावरण दिवस आदि मौकों पर ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाते हैं और लोगों को उपहार स्वरूप भेंट करते हैं प्रत्येक वर्ष अपने गुल्लक के पैसे लोगों की सेवा में लगाते हैं पिछले साल बच्चों ने अपने गुल्लक के पैसे से सभी धार्मिक स्थलों और सरकारी संस्थानों में पौधे लगाए एवं बाटे थे बच्चे मतदाताओं को जागरूक करने का भी काम करते हैं कोरोना काल के दौरान समाजसेवी बच्चों ने क्षेत्र में कोरंटीन लोगों को थाना संपूर्णानगर के माध्यम से कई कुन्तल संतरे बाटे थे
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों ने दानियाल के कार्य की प्रसंशा की तथा प्राचार्य श्री योगेन्द्र कुमार ने पेड़ पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चो को पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया

इस मौक़े पर राजेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, राधेश्वरी मिश्रा, नीलिमा ठाकुर, जयंत सिंह, अर्चना देवी, आकाश कालरा, अक्षय जिंदल, शिवम गंगवार, दीक्षा मौर्या, चंद्रेश्वर त्रिपाठी, स्मृति गुप्ता, प्रगति राना, शुभम सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद रहे


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button