WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
पुलिस विभाग

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति 5.0, सम्पूर्णानगर पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक

​पुलिस टीम ने अपील की कि किसी भी प्रकार की हिंसा या छेड़छाड़ होने पर तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें। ​1090 विमेन पावर लाइन ​181 महिला हेल्पलाइन ​112 आपातकालीन सेवा (पुलिस) ​1098 चाइल्ड हेल्पलाइन

Savdhan India News

संपूर्णानगर (​खीरी) उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत आज जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत थाना सम्पूर्णानगर की ‘महिला शक्ति टीम’ ने क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने किया। महिला शक्ति टीम ने विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय उन्हें पुलिस और सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करना चाहिए। जागरूकता अभियान के दौरान टीम ने मुख्य रूप से डिजिटल युग में बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उनसे संबंधित सख्त कानूनों की जानकारी दी गई। महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
​पुलिस टीम ने अपील की कि किसी भी प्रकार की हिंसा या छेड़छाड़ होने पर तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें।
​1090 विमेन पावर लाइन
​181 महिला हेल्पलाइन
​112 आपातकालीन सेवा (पुलिस)
​1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
​मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मन से भय को दूर करना और उन्हें समाज में सम्मान के साथ सुरक्षित महसूस कराना है। महिला शक्ति टीम, सम्पूर्णानगर


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button