लखीमपुर खीरी: बसही SSB ने कृष्णानगर में निशुल्क सिलाई ट्रेनिंग का किया शुभारंभ, प्रमाण पत्र किये वितरण
कृष्णानगर में निशुल्क सिलाई ट्रेनिंग का किया शुभारंभ, प्रमाण पत्र किये वितरण


बसही SSB ने कृष्णानगर में निशुल्क सिलाई ट्रेनिंग का किया शुभारंभ, प्रमाण पत्र किये वितरण
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी क्षेत्र के सम्पूर्णानगर में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बसही 49 वी वाहनी सशस्त्र सीमा बल बॉर्डर की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष ध्यान दे रही है। सशस्त्र सीमा बल और एक एनजीओ के साथ मिलकर आत्मनिर्भर भारत बनाने की मुहिम के लिए सशस्त्र सीमा बल भी प्रयासरत है।

मंगलवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के ग्राम कृष्णानगर गांव के एचएस अकैडमी स्कूल में 49 वीं वाहिनी कमांडेंट शेर सिंह के दिशा निर्देश में बसही सशस्त्र सीमा बल प्रभारी निरीक्षक अभिजीत दास के नेतृत्व में लड़कियों को हुनर मंद बनाने के लिए 15 दिवसीय सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया।

ट्रेनिंग के पश्चात सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे। इस दौरान स्कूल की संचालिका लक्ष्मी शर्मा ने बताया की तकरीबन 106 लड़कियों को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी, साथ-साथ आने वाले समय में अन्य बेसिक कोर्सों की भी तैयारी कराई जाएगी। इस मौके पर बबलू कुमार, ग्राम प्रधान ग्रामीण और स्कूली बच्चों समेत सीमा सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।





