WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी। इलाके में लगातार दहशत का कारण

बाघ को पकड़ने के लिए दुधवा से आईं प्रशिक्षित हथनियां चमेली और सुलोचना

Savdhan India News

बाघ को पकड़ने के लिए दुधवा से आईं प्रशिक्षित हथनियां चमेली और सुलोचना

 

लखीमपुर खीरी। इलाके में लगातार दहशत का कारण बने बाघ को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। बाघ की तलाश और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दुधवा नेशनल पार्क से प्रशिक्षित हथनियां चमेली और सुलोचना को प्रभावित क्षेत्र में उतारा गया है।

 

हथनियों की मदद से जंगल और खेतों में सघन निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीमें बाघ के संभावित ठिकानों को चिन्हित करने के साथ लगातार गश्त कर रही हैं। बाघ की लोकेशन मिलते ही उसे बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

ग्रामीणों से अपील—सतर्क रहें

वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाने और बाघ की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग को जानकारी देने की अपील की है।

 

बाघ की तलाश में वन विभाग का ऑपरेशन जारी…


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button