आंगबाड़ी केन्द्रों को चावल न देने का कोटेदार पर लगा आरोप
आंगबाड़ी केन्द्रों को चावल न देने का कोटेदार पर लगा आरोप

आंगबाड़ी केन्द्रों को चावल न देने का कोटेदार पर लगा आरोप

पलियाकलां-खीरी। कोटेदार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चावल न उपलब्ध कराने से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर चावल उपलब्ध कराने एवं कोटेदार के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलाकलां के तमाम ग्रामीण शनिवार को तहसील पहुंचे। जहां तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। शिकायती पत्र में कहा गया है कि कोटेदार रिचा मौर्या द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समय से चावल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिस कारण आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्याओं को गम्भीरता से सुलते हुए डीएम ने कार्रवाई कराने की आश्वासन दिया है। शिकायती पत्र में रबी अहमद, रामासरे, विनोद कुमार एवं परसराम सहित तमाम ग्रामीणों को हस्ताक्षर थे।






