
कुष्ठ जागरूकता अभियान की दिलाई गई शपथ

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। सिकन्दराबाद स्थित मदरसा हुसैनिया गरीब नवाज में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2024 की शपथ दिला कर जानकारी दी गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत बच्चों को सीएचसी एएनएम द्वारा एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। मौलाना मोहम्मद सलमान राजा खान ने बच्चों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बीमारी यानी कुष्ठ रोग किसी को छूने से नहीं होता। इसलिए किसी भी मरीज से नफरत ना करें, मगर बीमारी से बचाव जरूर करें।






