WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

उद्यमियों की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समय से करें उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण : डीएम

Savdhan India News

समय से करें उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण : डीएम

– उद्यमियों की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


लखीमपुर-खीरी। जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों से पूछताछ कर कारण जाना और जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमी अपनी समस्या के संबंध में प्रशासन को जानकारी देकर निदान करा सकते हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि उद्यमियों की हर समस्या के निदान हेतु पुलिस प्रशासन तत्पर है। बैठक में उद्यमियों ने ई-रिक्शा का मुद्दा उठाया। इस पर एआरटीओ को सड़कों पर चलने वाले गैर पंजीकृत ई-रिक्शों को बन्द कराने एवं ई-रिक्शा और ट्रैफिक महकमें की बैठक कराने के निर्देश दिए। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बैठक की आवश्यकता व प्रासंगिकता पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उद्योग उपायुक्त संजय सिंह ने गत बैठक में हुए निर्णयों के अनुपालन की जानकारी दी। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों, विभाग द्वारा संचालित पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, एमवाईएसवाई, ओडीओपी वित्तपोषण सहित रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बाक्स-

बोर्ड ने बताया शेष जमा करने का बेहतर विकल्प

श्रम परिवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने शेष जमा करने का बेहतर विकल्प प्रदान किया है। अब इसके लिए बोर्ड के पास नया पोर्टल है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन शेष जमा कराने की सुविधा है। उपकर जमा करने वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, वॉलेट, इंटरनेट बैंकिंग आदि द्वारा पोर्टल के माध्यम से डिजिटली जमा कर सकते हैं। इस ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों को अधिक आसानी होगी।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button