ट्रैक्टर व बस की जोरदार टक्कर में एक मासूम की हुई मौत
- पलिया-निघासन हाइवे पर ग्राम बेला के पास हुआ हादसा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने की कार्रवाई

ट्रैक्टर व बस की जोरदार टक्कर में एक मासूम की हुई मौत
– पलिया-निघासन हाइवे पर ग्राम बेला के पास हुआ हादसा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने की कार्रवाई

(शिवपूजन वर्मा)
मझगईं-खीरी। ट्रैक्टर-ट्राली व यात्री की जोरदार टक्कर में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
मझगईं थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पलिया-निघासन मार्ग पर ग्राम बेला के पास जलंधर से नानपारा बहराइच के लिए जा रही एक यात्री बस ने ईंटा भरकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक 13 वर्षीय किशोर जितेन्द्र पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम बहोरिका थाना हरदी जिला बहराईच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार रीना पत्नी मनोज कुमार, रहीम पुत्र अहमद व विश्वास कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी गौर धनोही, नानपारा, जिला बहराइच सहित लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस द्वारा पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची मझगईं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।







