
- नगर पालिका अध्यक्ष ने नये वर्ष में वार्ड वासियों को दिया तोहफा

- बाराबंकी। नगरपालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने वार्ड विकास भवन में चौहान गेस्ट हाउस से राम सिंह के घर तक,, वार्ड लक्ष्मणपूरी में पवन वर्मा के घर से अजय वर्मा के घर तक नवनिर्मित इंटरलॉकिंग रोडो का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। साथ में वार्ड का दौरा कर जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द कराने का आदेश दिया।इस मौके पर सहायक अभियंता जियालाल जी,सभासद अरुण यादव सोनू, वैभव धीमान, राजेंद्र सिंह,विकास वर्मा,सुरेश चौहान,आशीष सिंह, अरविंद वर्मा, गुड्डू वर्मा,डिंपू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।






