लखीमपुर खीरी : चंदन चौकी में भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव की धूम
कार्यक्रम में सीमा के दोनों ओर की जनता और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया


पलिया कलां खीरी भारत नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक आदिवासी क्षेत्र चंदन चौकी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीमा के दोनों ओर की जनता और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह (वरिष्ठ प्रचारक, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख) ने भारत-नेपाल के ‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर 39वीं बटालियन एसएसबी कमांडेंट राजेंद्र कुमार राजेश्वरी, सहायक कमांडेंट विजेंद्र कुमार और समाजसेवी सलिल अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नेपाल से आए हरिशंकर ठाकुर, श्रवण देउबा और हिकमत रावल सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को प्रभु राम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव का समापन फूलों की होली के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक रवि गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया।





