किसान मेले में ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने ग्रामीणों से किया जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान
शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को ग्रामीणों तक पहुंचाना किसान मेले का उद्देश्य : संगीता यादव

पलियाकलाँ-खीरी। विकासखंड बलिया में किसान मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला एवं खण्ड विकास अधिकारी संगीता यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
किसान मेले में लगी जनकल्याणकरी योजनाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुये अधिकारी द्वय सहित सैकड़ों किसानों ने कृषि रक्षा, उन्नत बीज, कीटनाशक, उपज बढ़ाने, संचारी रोगों से बचाव एवं इलाज, आवास योजनाओं, स्वच्छता, पीएम सम्मान निधि,
स्वच्छ भारत अभियान,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,निःशुल्क बोरिंग योजना,अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना,मुख्यमंत्री सामग्र ग्राम विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
ब्लाक सभागर में आयोजित गोष्ठी का दौरान ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने उपस्थित किसानों को उनकी उपज बढ़ाने, कीटनाशकों का समुचित प्रयोग, स्वास्थ्य, स्वच्छता पर विशेष बल देते हुये आह्वान करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कृषक हित में दर्जनों योजनाओं को लागू किया गया है जिनका लाभ भी विकास खण्ड के ग्रामीणों द्वारा प्राप्त किया जा रहा। इन्हीं योजनाओं से लाभान्वित करवाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को किसान मेले में आमंत्रित किया गया है, ताकि वह इन योजनाओं हेतु अपना पंजीकरण करवाकर लाभान्वित हो सकें, उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।
खण्ड विकास अधिकारी संगीता यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में विधिवत बतलाते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ग्रामीण एवं किसानों के हित में संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार एवं ग्रामीणों को उन योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से किसान मेले का आयोजन किया गया है उन्होंने सभी ग्रामीणों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह अपनी पात्रता के आधार पर संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर लाभार्थी सीधे उनसे मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करवा सकते हैं।
किसान मेले के दौरान सैकड़ों लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते हुये पंजीकरण करवाया गया तो काफी संख्या में लोगों ने कृषि एवं स्वस्थ सुरक्षा से सम्बंधित जानकारियां प्राप्त की गईं। मेले में सहायक विकास अधिकारी कृषि रुद्र प्रताप यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सर्वेश कुमार, पंचायत सचिव गरिमा सिंह, रत्नेश सोनकर, जितेंद्र सिंह, धीरेन्द्र मौर्य, कृषि रक्षाबकेन्द्र प्रभारी नीरज कुमार, प्रधान अमृत मौर्य सहित विकास खण्ड पालिया के कर्मचारीगण, प्रधानों सहित सैकड़ों ग्रामीण किसान बंधु उपस्थित रहे।
















