
रिटायरमेंट! सिंचाई विभाग में कार्यरत अवधेश पाण्डे हुए सेवानिवृत्त, साथियों ने दी विदाई
सिंचाई विभाग से सेवानिवृत के अवसर पर अवधेश पाण्डे का भव्य विदाई समारोह आयोजित
अवधेश पांडे की सेवानिवृत्ति पर सिंचाई विभाग में भव्य विदाई समारोह आयोजित
लखीमपुर-खीरी। सिंचाई विभाग से 40 साल नौकरी करने के बाद आज सेवानिवृत्त हुए अवधेश पांडे का संयुक्त अधिवक्ता परिषद वा विश्व हिंदू परिषद ने संयुक्त रूप में सेवानिवृत्त हुए अवधेश पांडे को अंगवस्त्र देकर माला फूलो से उनका स्वागत किया अधिवक्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया आचार्य संजय मिश्रा ने कहा पांडे जी ईमानदारी के साथ सादगी से अभी तक नौकरी की अब समाज की सेवा करेंगे और राष्ट्र की सुरक्षा हेतु 1 सितंबर से होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल हो कर भाजपा के राजनैतिक सदस्य बनेंगे आचार्य संजय ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की पुस्तक दी।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी और विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट लखीमपुर ब्रजेश पांडेय,संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग बाजपेई ,देवब्रत पांडे , देवी प्रसाद,धर्मेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ बाजपेई,रामजी , अरुण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।







