पलिया मॉन्टेशरी स्कूल में जनपद स्तरीय कला उत्सव संपन्न माही बाजपेयी, आनन्द विश्वकर्मा एवं रंजीत सिंह को जनपद में मिला दूसरा स्थान

स्कूल में जनपद स्तरीय कला उत्सव संपन्न
माही बाजपेयी, आनन्द विश्वकर्मा एवं रंजीत सिंह को जनपद में मिला दूसरा स्थान
पलियाकलां-खीरी।जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव 2024 में जनपद के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया।
उत्सव के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं जिनमें पलिया नगर के पलिया मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने भी प्रतिभाग करते हुये तीन प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान पाकर स्कूल का नाम पूरे जनपद में ऊंचा किया। जिला विद्यालय निरीक्षक व निर्णायक मण्डल ने पेंटिंग कॉम्पिटिशन में पलिया मांटेसरी स्कूल की माही बाजपेई को पूरे जनपद में द्वितीय पुरस्कार, एकल नाटक में रंजीत सिंह व गायन में आनंद विश्वकर्मा को भी पूरे जनपद में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । कला उत्सव में प्रधानाचार्या रत्ना वाजपेई , अध्यापक दीपक मिश्रा व महेश पंत ने विशेष सहयोग किया। स्कूल के प्रबन्ध निदेशक अनूप कुमार गुप्ता ने सभी प्रतियोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि विद्यार्थी विकसित भारत के कर्णधार है, पलिया मॉन्टेशरी स्कूल प्रबन्ध गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने हेतु पूर्णतया प्रतिबद्ध है।







