WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
पुलिस विभाग

लखीमपुर खीरी: खजुरिया में थाना संपूर्णानगर पुलिस और SSB ने इंडो नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की 

SSB और थाना संपूर्णानगर पुलिस ने सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिं

Savdhan India News

खजुरिया में SSB और थाना संपूर्णानगर पुलिस ने इंडो नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की

संवाददाता अमन गुप्ता

लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा के संपूर्णनगर क्षेत्र के खजुरिया में सीमा पर हो रही अवैध गतिविधियों को रोकने के चलते सीमा पर एसएसबी और संपूर्णानगर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा पर आने जाने वालों के लिये संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया ।

बता दे लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल की सीमाओं पर अवैध गतिविधियों लगातार बढ़ती नजर आ रही थी जिसकी सूचना मिलने पर सीमा पर तैनात जवानों ने सतर्कता बढ़ा दी है इसी के चलते सीमा पर तैनात 49 वी वाहिनी एसएसबी के निरीक्षक ने अपने एसएसबी के जवानों और संपूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी के दिशा निर्देश पर खजुरिया चौकी इंचार्ज आदित्य यादव अपने हमराही के साथ सीमा पर पेट्रोलिंग की, जो कि सीमा स्तंभ संख्या 205 से लेकर 208 तक किया गया वह इस दौरान सीमा पर हर आने जाने वालों की सघन चेकिंग भी की गई और उनके सामानों को भी चेक किया गया वहीं संदिग्ध लोगों पर लगातार नजर भी रखी गई ।

 


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button