Uncategorized
गुरिंदर सिंह वालिया बने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष
पार्टी नेतृत्व में जताया युवा नेता पर विश्वास

लखीमपुर
-खीरी। समाजवादी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने पार्टी की ओर से नियुक्तिपत्र जारी करते हुये छात्र राजनीति से ही पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता सरदार गुरिंदर सिंह वालिया को समाजवादी पार्टी पलिया का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया एवं संगठन की मजबूती एवं सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।नव नियुक्त नगर गुरिंदर सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मा. नरेश उत्तम जी की अनुमति से मुझे समाजवादी पार्टी पलिया नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, मैं समाजवादी विचारधारा पर कार्य करते हुए समाजवादी पार्टी को तन-मन-धन से समर्पित रहते हुये शीर्ष नेतृत्व का आभारी रहूँगा।






