होलीकोत्सव प्रतियोगिताओं हेतु श्री पीठ पर प्रतियोगियों के पंजीकरण आरंभ
05 से 15 वर्ष के बच्चे श्लोक वाचन, शंख वादन हेतु विशेष आमंत्रित

26 मार्च को श्रीपीठ पर धूमधाम से होगा संवत वाचन एवं होलिकोत्सव
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा दिनाँक 26 मार्च 2024 को श्रीपीठ मोहल्ला ककुपुरियान,पलियाकलाँ जनपद खीरी में होलिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में 26 मार्च को प्रातः काल प्रकृति पूजन सम्पन्न होगा एवं अपराह्न बारह बजे से मातृ शक्ति द्वारा व्यंजन, लोकगीत, अन्ताक्षरी , बच्चों द्वारा मंत्र,श्लोक वाचन आदि प्रतियोगितायें होंगी ततपश्चात
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ सायं 04:00 बजे से होली मिलन के साथ नवसंवत्सर का वाचन श्रीकुल उपासक आचार्य गोविन्द माधव द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला की अगली कड़ी में रात्रि 08:00 से नगर के स्थानीय ख्यातिप्राप्त एवं नवयुवा ओजस्वी कवियों की प्रखर शैली में हास्य, व्यंग्य, राष्ट्रभक्ति, राजनैतिक व सामाजिक विषयों रंगारंग कवि सम्मेलन का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ। श्रीकुल परिवार की ओर से होलिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में आह्वान करते हुये सनातनी बंधुओ को आमंत्रित किया गया है वहीं विशेषकर बच्चों को इस अवसर पर विशेष आमंत्रण प्रदान किया गया है। श्रीपीठ की ओर से महिलाओं की व्यंजन व गायन प्रतियोगिताओं, बच्चों की प्रतियोगिताओं एवं
कवि सम्मेलन की व्यवस्था पवन मिश्रा व राम चन्द्र शुक्ला,विश्वकांत त्रिपाठी, डीके श्रीवास्तव आदि को सौंपी गई है। इच्छुक प्रतियोगी मो0 नम्बर 9450193009, 9125541056, 9415166076, 70077 81508,95654 17299, 99566 86741 पर संपर्क कर विभिन्न प्रतियोगिता प्रतियोगिताओं हेतु अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
श्रीकुल परिवार की बैठक के दौरान आचार्य सोमेश माधव, अभिषेक माधव, अतुलेन्द्र शास्त्री, प्रेमशंकर शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष शाँति स्वरूप शुक्ला, उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गगन मिश्रा, महामंत्री कृष्ण कुमार दिवाकर गोपी भैया, सचिव पण्डित धनेंद्र शुक्ला, प्रवक्ता आदर्श अग्रवाल, कल्याण जी अग्रवाल, डीके श्रीवास्तव, मनोज त्रिवेदी, कवि पवन मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी, प्रचार मंत्री सुनील गुप्ता पण्डित जी, वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र शुक्ला, विकास दीक्षित, अतुल गुप्ता, संजीव वर्मा शेरा भइया, रामू वर्मा, ओम प्रकाश कश्यप गिन्दू भाई सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।







