28 खीरी लोकसभा से प्रत्याशी, निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने किया संसदीय कार्यालय का शुभारंभ
सैकड़ों लोगों एक स्वर में किया घर घर टेनी के उद्घोष


पलियाकलां-खीरी।28 खीरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से सांसद प्रत्याशी अजय मिश्र के संसदीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन स्वयं निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने फीता काटते हुये एवं नारियल फोड़कर किया।
कार्यालय के उद्घाटन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का विवरण देते हुये कहा कि देश के अंतिम छोर तक बैठे नागरिक को शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में भारतवर्ष विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को खीरी सहित सम्पूर्ण राष्ट्र में सफलतापूर्वक लागू किया गया है।
कार्यालय शुभारम्भ के सुअवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा,अरविंद सिंह संजय,दीपक तलवार, ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ल, पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा,राजीव शुक्ला,आर डी राय,विजय गुप्ता,गौरव बंसल,सतीश चौधरी,अनुज शुक्ल,मीडिया प्रभारी अरुण तिवारी,वरुण मिश्रा तथा संपूर्णानगर, बांकेगंज,भीरा निघासन, पलिया के सैकड़ों कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।







