उपनिबन्धक के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित
कर्तव्यनिष्ठा व व्यवहारिकता में अद्वतीय रहे रजिस्ट्रार अनूप कुमार सिंह : अमित महाजन

पलियाकला- खीरी उपनिबंधन कार्यालय पलिया में कार्यरत सब रजिस्ट्रार अनूप कुमार सिंह का स्थानांतरण जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर में होने पर उनका सम्मान सहित विदाई कार्यक्रम उपनिबंधक कार्यालय,पलिया में किया गया। कार्यक्रम का संचालन पलिया बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से उनको विदाई दी, विदाई से पूर्व उपनिबंधक अनूप कुमार सिंह को फूल मालाओं से लाद कर व शाल ओढ़ाकर और स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिबंधक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि लगभग सवा पांच वर्ष के कार्यकाल में पलिया के लोगों से उन्हें भरपूर सम्मान व प्यार मिला है जिसका वह हमेशा आभारी रहेंगे, पलिया तहसील के सम्मानित अधिवक्तगणों, डीड राइटर्स,स्टाम्प वेंडर्स सहित पलिया के सभी लोगों और कार्यालय के सभी स्टाफ ने पूरे कार्यकाल में हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक समन्वय की भावना से काम किया है और अपना अमूल्य योगदान दिया है जिसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कार्यालय भवन और परिसर के नवनिर्माण व साज सज्जा हेतु सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन के मिले अतुलनीय योगदान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का हृदय से धन्यवाद व आभार प्रकट किया। जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णावतार सिंह भाटी ने कहा कि उपनिबंधक महोदय अपने विनम्रशीलता के लिए सदैव जाने जायेंगे। पलिया बार एसोसियेशन के पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन ने कहा कि सब-रजिस्ट्रार अनूप कुमार सिंह के लगभग सवा 5 साल के कार्यकाल को उनकी विनम्रता व सरलता के लिए और उनकी सहयोगात्मक कार्यशैली के लिए सदैव याद रखा जायेगा। निबंधन लिपिक श्रीमती ऋतंभरा राठौर ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व व उचित मार्गदर्शन में कार्यालय ने कीर्तिमान स्थापित किए है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण कार्यालय की उत्तम व्यवस्था है। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष अफसर अली एडवोकेट, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह जिला कार्यवाह बलजीत सिंह,पूर्व खंड कार्यवाह विकास दीक्षित, पेट्रोलियम एसोसियेशन के पदाधिकारी अनूप गुप्ता,पलिया बार एसोसिएशन के निवर्तमान कोषाध्यक्ष संजय कुमार राठौर, पूर्व संयुक्त मंत्री हृदय नारायण मौर्य, नईयरूल इस्लाम खान, स्टाम्प विक्रेता सतीश श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित कर उपनिबंधक अनूप कुमार सिंह के कार्यकाल की प्रसंशा की।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व पलिया बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अमित महाजन ने उपनिबंधक अनूप कुमार सिंह को माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर स्मृतिचिन्ह भेंटकर उनको सम्मानित किया साथ ही निबंधन लिपिक ऋतंभरा राठौर ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की अष्टधातु की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। इसी क्रम में नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व समाजसेवी क्रमश: राकेश गर्ग (पप्पी भईया), कृष्णावतार सिंह भाटी, बलजीत सिंह, संदीप कुमार कोहली, गोविंद वर्मा, असलम अली, शैलेन्द्र सिंह एडवोकेट, संजय कुमार राठौर, कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक मिश्रा, कार्यालय सहायक सचिन श्रीवास्तव पंकज, नगर व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, राजू श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, मंगल सिंह मौर्य, कामिनी देवी, सुन्दर सिंह वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, विनोद श्रीवास्तव, इमरान,राम रतन, नन्हें, गंगाराम राठौर, पूजा देवी,बबलू आदि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम के समापन के उपरान्त अश्रुपूरित नेत्रों से उनको सम्मान सहित विदा किया।
विदाई कार्यक्रम से पूर्व उपनिबंधक अनूप कुमार सिंह द्वारा अपने पद का चार्ज अपने अधीनस्थ कार्यालय निबंधन लिपिक श्रीमती ऋतंभरा राठौर को सौंपकर विधिक औपचारिकता पूर्ण की गई तदोपरांत विदाई कार्यक्रम संपन्न होने पर उपनिबंधक अनूप कुमार सिंह अपने नए कार्य स्थल अकबरपुर, कानपुर देहात को रवाना हो गए।




















