भारत संकल्प यात्रा में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मोहल्ला किसान द्वतीय में आयोजित कार्यक्रम में लाभान्वित हुये स्थानीय नागरिक


शासन के निर्देश पर संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद पलिया के मोहल्ला किसान द्वतीय में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष के.बी.गुप्ता व विशेष आमंत्रित अतिथि वरिष्ठ भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री विजय गुप्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित आयुष्मान कार्ड व हेल्थ चेकअप कैम्प में लाभार्थियों के नए आयुष्मान कार्ड बनाये गये व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । पालिका के स्टाल के माध्यम से पी.एम.स्वनिधि योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। मुख्य अतिथि के.बी.गुप्ता द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से आम जनमानस के समक्ष प्रस्तुत किया। विशेष आमंत्रित अतिथि भाजपा के नगर महामंत्री विजय गुप्ता ने सरकार की उलब्धियों व उनका जनसमान्य को मिलने वाले लाभ का ब्यौरा देते हुये शासकीय योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित होने के आह्वान किया। कार्यक्रम में मोहल्ला किसान द्वतीय की सभासद किरन वर्मा, पूर्व सभासद रामगोपाल वर्मा,सभासद रविशंकर, आशुतोष शुक्ला, रामासरे,संगीता सक्सेना, सभासद प्रतिनिधि मो.उसमान , भजपा नेता वरुण मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अर्चना अवस्थी, आरती वर्मा, आशीष अग्निहोत्री, अतुल वर्मा,पालिका लेखाकार मेलाराम, वरिष्ठ लिपिक बिजेंद्र कुमार, ज्योति मिश्रा, अंकुर सिंह सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित महाजन ने किया।











