स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा गोला का पलिका प्रशासन
स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा गोला का पलिका प्रशासन

स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा गोला का पलिका प्रशासन

(अंशिका सक्सेना)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। एक ओर जहां देश व प्रदेश की सरकारें स्वच्छता अभियान पर करोड़ों खर्च कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर पालिका प्रशासन सरकार के इस अभियान को पलीता लगाने का काम कर रहा है। नगर में जगह-जगह गन्दगी के ढेर देखने को मिल रहे हैं और भयंकर गन्दगी से नगर में जानलेवा बीमारियां फैलने की आशंका भी प्रबल हो गई है।
इसका जीता जागता उदाहरण नगर के वार्ड संख्या पांच में देखने को मिल रहा है। इस बार्ड में नाला व नालियों का निकला हुआ मालवा मोहल्ले में ही इकट्ठा कर दिया जाता है। इस गंदे मालवे के ढेर से वार्ड के लोग परेशान हो चुके हैं। हमारी संवाददाता अंशिका सक्सेना ने स्वच्छता जन जागृति कार्यक्रम में पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष से वार्ड की समस्याओं को लेकर शिकायत की। इस पर पालिका अध्यक्ष ने समस्या को सुनकर वार्ड सभासद व एसआई को साफ सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। पालिकाध्यक्ष के निर्देशानुसार वार्ड में चार दिन बाद पहुंचे एसआई व सभासद ने नालियों की सफाई कराई। उसके उपरांत दो दिन बीत जाने पर भी मोहल्ले में जमा किए गए मालवे को नहीं हटाया गया और नाली की पटरियों खुला छोड़ दिय गया। पूरे जनपद में डेंगू, मलेरिया एवं टाइफाइड जैसी तमाम बीमारियां पैर पसार रही हैं। इसके बाद भी पालिका प्रशासन नगर की साफ-सफाई पर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर नगरवासियों में खासा रोष व्याप्त है।






