उत्तर प्रदेश
गोला के दिव्यांग श्रीराम को राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
गोला के दिव्यांग श्रीराम को राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

गोला के दिव्यांग श्रीराम को राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
लखीमपुर-खीरी। जिला दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी अभय सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर तीन दिसम्बर को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राज्य पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। इसी क्रम में खीरी जिले की गोला तहसील के निवासी श्रीराम को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गोला नगर के पूर्वी दीक्षिताना निवासी श्रीराम गुप्ता (मधुकर शैदाई) का राज्य स्तरीय पुरस्कार-2023 सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क हेतु चयन किया गया। श्री गुप्ता को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आगामी तीन दिसम्बर को पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस सूचना से श्रीराम के पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।






