WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

अवैध खनन से आई बाढ़ का मुद्दा उठाने पर अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमे से रोष, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Savdhan India News

पलियाकलां-खीरी।अवैध खनन से आई बाढ़ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आवाज उठाने वाले अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से पलिया बार एसोसिएशन के द्वारा एक विधायक के प्रतिनिधि द्वारा आम जनमानस की आवाज को दबाने के उद्देश्य से अधिवक्ता रामचन्द्र गौतम पर गलत तरीके से कराई गई एफआईआर को वापस लिए जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आरती यादव को सौंपा गया।
ज्ञापन में शारदा नदी में अवैध तरीके से किये गये अवैध बालू खनन का जिक्र करते हुए खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाई किए जाने की मांग करते हुए जल्द मुकदमा वापस किए जाने की मांग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अधिवक्ता ने जनपद खीरी, शाहजहांपुर एवं पीलीभीत में खनन का जिम्मेदार ठहराते हुये विधायक के नाम का उल्लेख वाट्सएप ग्रुप पर किया था, जिससे आहत विधायक प्रतिनिधि द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया। उक्त संदर्भ में वादी विधायक प्रतिनिधि से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि विपक्षी अधिवक्ता बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता है जिन्होंने विधायक की लोकप्रियता से खिन्न होकर राजनैतिक द्वेष वश विधायक, भारतीय जनता पार्टी एवं सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर विना किसी सबूत के विधायक का नाम बदनाम करने का प्रयास किया है।
ज्ञापन के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी, महामंत्री अरुण अवस्थी, जीवन प्रकाश मेनरो, रामचंद्र गौतम सहित दर्जनों अधिवक्ता रहे मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button