सड़क मे लगी पाइप टूटी जानलेवा साबित हो रहा पाइप मे बना गड्ढा
लच्छीपुर से खिदीरपुर जाने वाली सड़क पर सरायसैद खां के सामने बना जानलेवा गड्ढा

सड़क मे लगी पाइप टूटी जानलेवा साबित हो रहा पाइप मे बना गड्ढा
लच्छीपुर से खिदीरपुर जाने वाली सड़क पर सरायसैद खां के सामने बना जानलेवा गड्ढा
प्रतापगढ़, कुंडा तहसील मुख्यालय से बिहार जाने वाली सड़क पर लच्छीपुर के सामने से निकली खिदिर पुर मार्ग पर सारांय सैद खां के सामने सड़क मे लगी जल निकासी के लिए लगाई गयी पाइप टूट जाने के कारण उसमे बड़ा गड्ढा बन गया है। इस टूटी पाइप के गड्ढे मे आये दिन लोग गिरकर घायल हो रहे है लेकिन सूचना के बाद भी विभाग के कानो पर जूँ तक नही रेंग रही है। क्या किसी बड़ी घटना के हो जाने के बाद ही विभाग कोई कदम उठाएगा। गांव के प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह ने बताया कि इसकी सूचना जेई को दे दी गयी है लेकिन एक पखवारा बीतने के बाद भी इस पर कोई कार्यवाई न किया जाना उनकी लापरवाही का बड़ा नमूना दिखाई दे रहा है। यही नही उक्त स्थल से चंद कदम दूर प्राथमिक पाठशाला और जूनियर हाई स्कूल भी है, इसी रास्ते से सैकड़ो बच्चे स्कूल जाते है और ऐसे मे यदि उनके साथ कोई बड़ी घटना घट जाये तो कौन जिम्मेदार होगा

इस बावत जब सावधान इंडिया के प्रतिनिधि ने ए ई अजय कुमार से बात किया तो उन्होंने बताया की 3 दिनके भीतर इस टूटी पाइप को बदल दिया जायेगा। इस बावत उन्होंने जेई को निर्देश दे दिया है। अब देखने वाली बात ये होगी की मीडिआ से किया गया वादा ए ई साहब किस तरह से पूरा करते है। गांव के प्रधान मेवा लाल, मो अफजल, रिंकू सिंह, राम आधार, अनूप मिश्रा, सुनील केसरवानी, आदि ने लोक निर्माण विभाग से उक्त जानलेवा पाइप को बदले जाने की मांग की है।





