
पलियाकला-खीरी। शारदा नदी में आई भीषण बाढ़ से कटे चारों तरफ के मुख्य मार्गो एवं जल भराव के चलते टापू की स्थिति में बदल चुके पलिया नगर की अस्त-व्यस्त हालत एवं स्थानीय नागरिकों की दुर्दशा की दुर्दशा के संदर्भ में व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित मैसेज के माध्यम से कहा गया है कि जनपद लखीमपुर खीरी की पलिया तहसील में भीरा पलिया नेशनल हाईवे 731 पर बाढ़ के कारण बीते दिनों से कटी होने के कारण मार्ग पर आवागमन पूर्णतया अवरुद्ध है,पालिया टापू बन गया है। जनहित में ध्यान देते हुये शीघ्र समाधान की मांग की गई है।







