
पलियाकलां-खीरी।(निरजेश मिश्रा/विकास दीक्षित
)
भगवान भोलेनाथ के पर्व महाशिवरात्रि पर्व पर भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर से सटे नेपाल में स्थित बेहड़ा बाबा मंदिर पर इस बार शिव भक्तों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में 2 करोड़ 50 लाख दीपों को जलाने का लक्ष्य रखा गया है, देवाधिदेव के दर्शनों को पहुंचने वाले शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम की देखरेख कर रहे नरेंद्र शाह ने बताया कि इस बार 8 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर गौरीफंटा बार्डर से सटे नेपाल केबेहड़ा ड़ाबाबा स्थल पर 2 करोड़ 50 लाख दीप प्रज्वलित करने के साथ हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने भारत के शीव भक्तों से बड़ी से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।






