Uncategorized
बजाज को मिला भारत की सबसे बड़ी एकीकृत चीनी मिल का पुरस्कार
किसानों और कर्मचारियों में खुशी की लहर


पलियाकलां-खीरी।(निरजेश मिश्रा/विकास दीक्षित)
बजाज चीनी मिल को इथेनॉल के लिए अग्रणी समाचार और सूचना बाजार चीनी मंडी से भारत में सबसे बड़ी एकीकृत चीनी मिल श्रेणी में पुरस्कार जीता है। बजाज शुगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न शुगर एंड इथेनॉल इंडिया कॉन्फ्रेंस 2024 संस्करण में कंपनी की ओर से प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन ने पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पर खुशी व्यक्त करते हुए बजाज शुगर के प्रबंध निदेशक अजय कुमार शर्मा ने इस सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश में संचालित 14 चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले पांच लाख से अधिक किसानों व सभी कर्मचारियों के परिश्रम, सामर्थ्य एवं सद्भावनाओं को श्रेय दिया।







