सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय प्रशासन की फ्लैग मार्च, निर्भय, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान व त्योहार मनाने का संदेश
शरारती तत्वों में मची हलचल


लखीमपुर-खीरी।
आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों के दृष्टिगत जनपद खीरी पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु जनपद खीरी के विभिन्न थानों द्वारा नियमित रूप से संवेदनशील ग्रामों, कस्बों एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों में पैदल गस्त/एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत खीरी लोकसभा क्षेत्र की पलिया विधानसभा व धौरहरा की मोहम्मदी विधान सभा पहुँची सीमा सुरक्षा बल कम्पनी का स्वागत पर कोतवाली पलिया परिसर में प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।
सामान्य औपचारिकता के उपरान्त बीएसएफ अधिकारियों ने क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी व लोकसभा चुनाव के मतदान केंद्रों की जानकारी प्राप्त करते हुये। अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्रधिकारी, प्रभारी निरीक्षक पलिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बीएसएफ कम्पनी ने पलिया नगर के मोहल्ला टेहरा, किसान, बरबंडा, सिंगाहिया, महिगीरान, इकराम नगर, काकुपुरियान, पठान, अहिरान, सुभाषनगर, इन्द्रानगर आदि में पैदल गस्त करते हुये निर्भय, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान एवं आनन्दमय त्योहार मनाने का संदेश दिया।
सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय प्रशासन के कड़े तेवर देख शरारती तत्वों में सिहरन दौड़ गयी।
इसी क्रम में मोहम्मदी व पलिया में फ्लैग मार्च किया गया।














