Uncategorized
पलिया विधानसभा ओबीसी मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न, राजू चौरसिया बने ओबीसी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष
राजू चौरसिया के आवास पर सम्पन्न हुई ओबीसी मोर्चा की विशाल बैठक


नौगवां में राजकुमार उर्फ राजू चौरसिया के आवास पर भारतीय जनता पार्टी पलिया विधानसभा क्षेत्र ओबीसी मोर्चा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार मोदी एवं उपाध्यक्ष आशीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान पार्टी के तेज तर्रार कार्यकर्ता राजू चौरसिया को ओबीसी मोर्चा का माँ शारदा मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में माँ शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, महामंत्री शिवराज राणा, सेवक सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष, लल्लू राम चौरसिया, ओमप्रकाश राठौर, शत्रुघ्न चौरसिया, नेमचंद, लाखन सिंह, अशोक चौरसिया, अनिल लोधी प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

















