Uncategorized
चुनाव अधिसूचना लगते ही प्रशासन ने उखाडे दिग्गज राजनितिज्ञों के पोस्टर बैनर
प्रशासनिक अम्ल के साथ पालिका प्रशासन की भारी भरकम फौजी ने हटवाई राजनैतिक प्रचार सामग्री


पलियाकलाँ-खीरी। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही मुस्तैद प्रशासन ने विभिन्न राजनैतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटवाना आरम्भ कर दिया। उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव के साथ नगर पालिका परिषद पलिया के अधिशासी अधिकारी डॉ0 नितिन गंगवार के निर्देशन में पालिककर्मियों की भारी भरकम फ़ौज ने राजनैतिक प्रचार प्रसार सामग्री पोस्टरों बैनरों इत्यादि को उखड़वाना शुरू कर दिया, वहीं दीवारों पर लिखी सामग्री की पुताई करवाने के निर्देश देते हुये वृहद सफाई अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय, चौकी प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव, पालिका लेखाकार मेलाराम, बिजेंद्र कुमार, अंकुर सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी काफी संख्या में मौजूद रहे।










