सपा सांसद को बताईं समस्याएं, निराकरण का दिया आश्वासन
पलिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सांसद उत्कर्ष वर्मा ने सुनीं समस्याएं

सपा सांसद को बताईं समस्याएं, निराकरण का दिया आश्वासन
पलिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सांसद उत्कर्ष वर्मा ने सुनीं समस्याएं

12/06/2025
समाजवादी पार्टी के सांसद उत्कर्ष वर्मा ने गुरुवार को पलिया का दौरा किया। पलिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर उनका स्वागत किया गया।
गौरव गुप्ता ने नगर और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। विद्युत आपूर्ति के लिए दो मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मांग की गई। साथ ही मैलानी, पलिया, तिकुनिया और नानपारा रूट पर ब्राड गेज रेल लाइन की मांग सहित सात सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया।
सांसद वर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया कि वे पहले भी संसद में इन मुद्दों को उठा चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहनिया, नगर कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, जिला महामंत्री अमित महाजन और तहसील महामंत्री राजेश गुप्ता प्रमुख थे। इसके अलावा युवा नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंघल समेत कई अन्य व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।





