सावधान इण्डिया न्यूज
लखीमपुर खीरी : पलिया के स्थानीय अखबार के सहयोगी पत्रकार अभिजीत मिश्रा”रजत” का हुआ आकस्मिक निधन,फैली शोक की लहर
पलिया तहसील क्षेत्र के स्थानीय अखबार के सहयोगी पत्रकार अभीजीत मिश्रा "रजत" का सोमवार कि अहले सुबह लगभग 3:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया


पलिया के स्थानीय अखबार के सहयोगी पत्रकार अभिजीत मिश्रा”रजत” का हुआ आकस्मिक निधन,फैली शोक की लहर
पलिया कलां खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र के स्थानीय अखबार के सहयोगी पत्रकार अभीजीत मिश्रा “रजत” का सोमवार कि अहले सुबह लगभग 3:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया । जिससे जहां परिजनों में कोहराम मच गया तो वही खबर ने क्षेत्र के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।
बता दें रजत अभी तक काफी वक्त से स्थानीय अखबार अमर उजाला के सहयोगी के रूप में कार्य करते थे जिन्होंने अपनी लेखन शैली से सरकार, संगठन,समाज सहित अहम विभागों को सचेत करते और दिशा दिखाने का काम करते थे । इसके अलावा वह तहसील प्रभारी से विभिन्न अखबारों में काम कर चुके थे ।





