माँ पूर्णगिरी धाम पर 17 वें वार्षिक भण्डारे हेतु श्रीपीठ से श्रद्धालुओं ने किया प्रस्थान
प्रमुख सेवादार गोपी भइया के नेतृत्व में 07 सितंबर से 16 सितंबर 2024 तक पूर्णगिरी धाम पर होगा भंडारे का भव्य आयोजन


लखीमपुर-खीरी। विगत सोलह वर्ष की भांति इस वर्ष भी 07/09/2024 लेकर दिनाँक 16/09/2024 तक पूर्णागिरि धाम में सम्पन्न होने वाले 17 वें वार्षिक भंडारा एवं नवचंडी अनुष्ठान करने हेतु श्रीपीठ श्रीकुल आश्रम से सेवादारों के जत्था को श्रीकुल उपासक आचार्य गोविन्द माधव महाराज श्री द्वारा श्रीपीठ से विधिवत पूजन अनुष्ठान के साथ तिलक वंदन कर ढोल नगाड़ों के साथ श्रीकुल के आचार्य सोमेश माधव, अभिषेक माधव, अतुलेंद्र शास्त्री एवं गोपी भैया को रवाना किया गया।
श्रीपीठ पर एकत्रित होकर सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे के प्रमुख सेवादार कृष्ण कुमार दिवाकर उर्फ गोपी भैया को शुभशीष दिया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब बलिया के अध्यक्ष एडवोकेट गगन मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष डीके श्रीवास्तव, रामू वर्मा धनेंद्र शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शुक्ल आशीष अग्निहोत्री, भाजपा नेता रवि गुप्ता, विशंभर दयाल गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, गौरव कत्याल, कल्याण प्रसाद अग्रवाल, अनिल मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार मोतीलाल, गोपी मौर्य, सुनील गुप्ता, अतुल गुप्ता, संजीव वर्मा और शेर भैया






