WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
अयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारखेलटेक्नोलॉजीठगीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासन

एनपीके और डीएपी न मिलने से किसान परेशान, लगा रहे केन्द्रों के चक्कर

एनपीके और डीएपी न मिलने से किसान परेशान, लगा रहे केन्द्रों के चक्कर

Savdhan India News

एनपीके और डीएपी न मिलने से किसान परेशान, लगा रहे केन्द्रों के चक्कर

पलियाकलां-खीरी। गेहूं की बुवाई शुरू होते ही किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। इस समय गेहूं की बुवाई के साथ एनपीके और डीएपी खाद की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन किसी भी कृषक सेवा केन्द्र पर डीएपी व एनपीके नहीं है।
बता दें कि किसान कभी भी परेशानियों से बाहर नहीं निकल पाता है। कभी गन्ना भुगतान की समस्या, कहीं बाढ़ की समस्या, कहीं धान बिक्री की समस्या तो कहीं खाद की समस्या। अब तक किसान अपने खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल को लेकर काफी परेशान था। अब जब धान की कटाई हो गई और गेहूं की बुवाई शुरू हुई तो किसानों को डीएपी और एनपीके खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। गुरूवार को नवीन मण्डी स्थल में स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्र पर किसानों की भीड़ लगी हुई थी। सभी किसान डीएपी और एनपीके की मांग कर रहे थे, खाद न मिलने से सभी किसान मायूस होकर वापस चले गए। केन्द्र प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कई दिनों से डीएपी और एनपीके नहीं है। जब उनसे खाद उपलब्ध होने की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अभी कोई सूचना नहीं है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button