अंतरराष्ट्रीय कर्म श्री पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित किए गए डा. कौशल वर्मा
अंतरराष्ट्रीय कर्म श्री पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित किए गए डा. कौशल वर्मा

अंतरराष्ट्रीय कर्म श्री पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित किए गए डा. कौशल वर्मा

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। अपने सामाजिक कार्यों के चलते विशिष्ट पहचान बनाने वाले सनशाइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. कौशल वर्मा को दिल्ली में सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व युवक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय कर्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बता दें कि डॉ कौशल वर्मा को यह पुरस्कार समाज में उल्लेखनीय विशिष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ वर्मा मेडिकल प्रैक्टिस के साथ-साथ समाज के वंचित वर्ग के लिए दो सौ से अधिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लगभग पचास हजार लोगों का निःशुल्क इलाज कर चुके हैं। कोरोना काल में उन्होंने सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों के लगभग तीन हजार से अधिक परिवारों को आर्थिक और सामाजिक मदद पहुंचाकर सहयोग किया था। उनके सामाजिक कार्यों के चलते अक्सर क्षेत्रीय लोग उन्हें डॉ. सोशल कहकर बुलाते हैं। संस्था ने नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भारत सहित कई देशों के सामाजिक क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य से पहचान बनाने वाले लगभग पैंतीस व्यक्तियों को यह सम्मान प्रदान किया है, जिसमें प्रदेश सरकारों द्वारा सम्मानित नेता, शौर्य चक्र प्राप्त सैनिक आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।






